फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में निकली यातायात जागरूकता रैली, नियमों के पालन की अपील

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर में निकली यातायात जागरूकता रैली, नियमों के पालन की अपील
विज्ञापन

देवरिया। सड़क सुरक्षा सप्ताह अभियान के तहत परिवहन विभाग की ओर से जागरूकता वाहन रैली शुक्रवार को कलेक्ट्रेट परिसर से रवाना हुई। डीएम आशुतोष निंरजन ने हरी झंडी दिखाकर इसका शुभारंभ किया। इस मौके पर डीएम ने सभी नागरिकों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की। शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए यह रैली गुजरी।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने कहा कि जिंदगी अनमोल है। वाहन चलाते समय यातायात नियमों का पालन न करने से कोई अप्रिय घटना हो सकती है और जीवन संकट में आ सकता है। सभी दुपहिया वाहन चालक हेलमेट का प्रयोग अवश्य करें। नशा करके वाहन कदापि ना चलाएं। ओवर स्पीड और ओवरलोडिंग से बचे। चारपहिया वाहन चालक सीट बेल्ट अवश्य लगाएं। ऐसे ही कई अन्य छोटी-छोटी सावधानियां बरतकर लोग अपनी और अपने परिवार के जीवन को सुरक्षित रख सकते हैं। एआरटीओ प्रशासन राजीव चतुर्वेदी ने बताया कि जनपद में द्वितीय सड़क सुरक्षा 24 सितंबर से 30 सितंबर तक मनाया जाएगा। इस दौरान ऐसे ही अन्य कई जन जागरूकता अभियान के तहत लोगों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया जाएगा। इस अवसर पर पीटीओ अनिल तिवारी, जीआईसी के प्रधानाचार्य प्रदीप कुमार शर्मा, आरआई प्रदीप यादव, टीएसआई रामवृक्ष यादव सहित कई अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें