फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: बेकाबू एंबुलेंस की टक्कर से तीन पुलिसकर्मी घायल

Fri, 03 Jul 2026 11:51 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। शहर के सिविल लाइंस रोड पर शिवमंदिर के पास बृहस्पतिवार की देर रात बिहार की तरफ से आ रही बेकाबू एंबुलेंस ने वाहन चेकिंग कर रहे तीन पुलिसकर्मियों को टक्कर मार दी। कोतवाली की कोबरा टीम के दो सिपाही और एक डायल 112 में ड्यूटी पर था। हादसे में एक ई-रिक्शा और कोबरा टीम की बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन

घायल एक सिपाही का गोरखपुर के निजी अस्पताल और दो का मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा है। एंबुलेंस को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है, चालक भी हिरासत में है। कोतवाली में तैनात कोबरा बाइक पर ड्यूटी कर रहे सुरेंद्र शर्मा (32) और जितेंद्र यादव (26) रोडवेज के पास शिव मंदिर पिकेट पर तैनात थे। इसी दौरान पीआरवी में तैनात महेंद्र यादव (32) भी वहां पहुंचे। रात में करीब सवा दो बजे तीनों पुलिस कर्मी आती-जाती गाड़ियों की जांच कर रहे थे।
तभी सलेमपुर की तरफ से आ रही बेकाबू प्राइवेट एंबुलेंस ने पहले एक ई-रिक्शा और फिर सड़क पर खड़े सिपाहियों को टक्कर मार दी। हादसे में तीनों पुलिसकर्मी घायल हो गए और कोबरा बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। आसपास मौजूद लोगों की मदद से घायलों को तत्काल महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया।
विज्ञापन

हादसे की सूचना पर रात में ही पुलिस अफसर मेडिकल कॉलेज पहुंचे। घायल सुरेंद्र शर्मा की हालत गंभीर होने पर उन्हें तत्काल गोरखपुर रेफर कर दिया गया। वहां, उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। देर शाम तक हालत नाजुक बनी हुई थी। महेंद्र यादव और जितेंद्र यादव को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल में भर्ती कर उनका इलाज किया जा रहा है।
विज्ञापन

कोतवाल राकेश राय ने बताया कि एंबुलेंस को कब्जे में लिया गया है और चालक भी हिरासत में है। इस मामले में प्राथमिकी दर्ज करा दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें