फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: गर्मी में नहीं मिलेगी राहत, उपभोक्ताओं की बढ़ेंगी मुश्किलें

Tue, 01 Apr 2025 12:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी देसही देवरिया। विकास खंड क्षेत्र के इमिलिया विद्युत उपकेंद्र को कसया डिवीजन से 33 हजार विद्युत की आपूर्ति मिलती थी।
विज्ञापन

बाद में रामपुर कारखाना के पांडेयचक विद्युत उपकेंद्र को भी जोड़ दिया गया है। इससे दोनों उपकेंद्र की आपूर्ति चरमरा गई। निमग के अधिकारियों का कहना है कि जब तक पांडेयचक को अलग नहीं किया जाएगा, तब तक ओवरलोड से निजात नहीं मिल सकती। कुशीनगर के कसया डिवीजन से देसही देवरिया के इमिलिया विद्युत उपकेंद्र को 33 हजार की आपूर्ति आती है। बाद में बिना क्षमता और संसाधन बढ़ाए रामपुर कारखाना के पांडेयचक विद्युत उपकेंद्र को भी इसी से जोड़ दिया गया।
तभी से दोनों उपकेंद्रों की आपूर्ति व्यवस्था चरमरा गई है। दोनों जगह तीन-तीन फीडर हैं। ऐसे में इमिलिया उपकेंद्र की क्षमता 260 एम्पियर की है।
दोनों उपकेंद्रों के ओवरलोड के चलते इमिलिया उपकेंद्र पर पड़ने वाला दबाव 300 एंपीयर तक पहुंच जा रही है। लिहाजा दोनों जगह एक-एक फीडर को एक- एक घंटे बंद कर दो फीडर एक साथ चलाए जा रहे हैं। इमिलिया के अशोक राव, हेतिमपुर के अनिल यादव, मुंडेरा चंद के राम मनोहर विश्वकर्मा, पिपरा मदन गोपाल के अवनीश आदि उपभोक्ताओं का कहना है कि गर्मी शुरू होते ही कटौती शुरू हो गई है। इमिलिया विद्युत उपकेंद्र के अवर अभियंता इरफानुल्लाह अंसारी ने बताया कि दोनों उपकेंद्रों पर एक-एक फीडर को बंद कर चलाया जा रहा है। ओवरलोड की दिक्कत शुरू हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जब तक पांडेयचक उपकेंद्र को अलग नहीं किया जाएगा, इस समस्या से निजात नहीं मिल पाएगी। हालांकि, उपकेंद्र पर फीडर तीन की जगह छह करने का प्रस्ताव भेजा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें