फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: तीनों स्पोर्ट्स कॉलेज में प्रवेश के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू

Tue, 01 Apr 2025 12:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रवेश के इच्छुक खिलाड़ी निर्धारित प्रमाण पत्रों को समय से बनवा लें
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। स्पोर्ट्स कॉलेज सोसाइटी की ओर से संचालित प्रदेश के तीनों स्पोर्ट्स कॉलेज में कक्षा 6, 7, 8 व 9 में प्रवेश की प्रक्रिया शुरू कर दी है। आवेदकों के लिए जरूरी प्रमाणपत्रों के संबंध में भी गाइडलाइन जारी किया गया है। ऑनलाइन आवेदन ही स्वीकार किए जाएंगे।
प्रदेश में इस समय गुरु गोविंद सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज लखनऊ, बीर बहादुर सिंह स्पोर्ट्स गोरखपुर, मेजर ध्यानचंद्र स्पोर्ट्स कॉलेज सैफई का संचालन शासन की ओर से किया जा रहा है। जिला क्रीड़ाधिकारी अनुराग श्रीवास्तव ने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन निर्धारित प्रपत्रों के साथ sportscollegelko.in अथवा https://khelsathi.in पर लॉगिन कर कर सकते हैं।
विज्ञापन

ऑनलाइन आवेदन के लिए अभ्यर्थी का आधार, माता-पिता का आधार, अभ्यर्थी का परमानेंट एजूकेशन नंबर (पेन), विद्यालय का यू-डॉयस कोड, अभ्यर्थी का ब्लड ग्रुप, फोटो, स्केन किया हुआ हस्ताक्षर, जन्म प्रमाणपत्र, पिछली कक्षा का अंकपत्र, अभ्यर्थी का ई-मेल का पता तथा मोबाइल नंबर अनिवार्य रूप से रहना आवश्यक है।
विज्ञापन

आवेदन करते समय इन प्रमाणपत्रों को भी अपलोड करना है। उन्होंने बताया कि 25 मार्च से आवेदन की प्रक्रिया प्रारंभ है। आवेदन के बाद इन कॉलेजों में प्रवेश के लिए जिला, मंडल व स्टेट ट्रायल की तिथियां घोषित कर दी जाएंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें