सलेमपुर। पिछले साल वर्ष से अधूरा पड़ा जमुआ मगहरा करूअना सड़क की बदहाली से नाराज ग्रामीणों के सब्र का बांध अब टूट रहा है।
मंगलवार को भाजपा नेता प्रमोद मिश्रा की अगुवाई में ग्रामीण मगहरा चौराहे पर आंदोलन करेंगे। सरकारी तंत्र की उदासीनता से नाराज ग्रामीणों ने पिछले 27 मार्च को भाजपा नेता प्रमोद मिश्रा की अगुवाई में मगहरा चौराहे पर चक्का जाम किया था। डीएम दिव्या मित्तल ने संज्ञान में लेकर तहसीलदार अलका सिंह व सीओ दीपक शुक्ला को मौके पर भेजा था।
डीएम ने कहा था कि 30 मार्च से इस सड़क पर पानी गिराने का काम शुरू हो जाएगा। दो माह के बाद भी इस सड़क की दशा जस की तस बनी हुई हैं। किसी ने भी सुधि लेना मुनासिब नहीं समझा। मंगलवार को भाजपा नेता प्रमोद मिश्रा की अगुवाई में ग्रामीणों नें जोरदार धरना प्रदर्शन व चक्का जाम करने का निर्णय लिया है। प्रमोद मिश्रा ने ग्रामीणों नें कल सभी से मगहरा चौराहे पर आंदोलन को सफल बनाने की अपील की है। संवाद