फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: लोटा फूटने पर हुआ विवाद बहू ने सास को पीटा

Sun, 27 Apr 2025 11:50 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
खुखुंदू। थाना क्षेत्र के बीरपुर मिश्र गांव में लोटा फूटने को लेकर हुए विवाद में सास को बहू ने पीटकर घायल कर दिया। मामला इतना बढ़ गया कि सास थाने पहुंचकर बहू के खिलाफ कार्रवाई की मांग करने लगी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। खुखुंदू थाना क्षेत्र के बीरपुर मिश्र गांव निवासी मीरा देवी के तीन बेटे हैं। इसमें बड़ी बहू अपने पति के साथ अलग रहती है। जानकारी के अनुसार कुछ दिन पहले घर में रखा एक लोटा गिरकर फूट गया। बहू ने लोटा गिराकर फोड़ने का आरोप सास पर मढ़ दिया। सास का कहना है कि उसके बदले मैंने बहू को सौ रुपये भी दंड के रूप में दे दिया। फिर भी बहू उसी मामले को लेकर रविवार को मुझसे उलझ गई और मारपीट कर घायल कर दिया।
विज्ञापन

सास का नजदीक के अस्पताल में इलाज कराया गया। प्रभारी थानेदार दिनेश कुमार यादव ने बताया कि पारिवारिक विवाद में सास ने बहू पर मारने-पीटने का आरोप लगाया है। जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें