फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: खेत में लगी आग की जद में आई कबाड़ की दुकान

Sun, 27 Apr 2025 11:47 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देसही देवरिया। रामपुर गौनरिया चौराहा पर शनिवार की देर रात खेत के डंठल में आग लग गई। हवाओं से लपटें इतनी तेज हो गईं कि इसने कबाड़ की दुकान का अपनी जद में ले लिया।
विज्ञापन

आग की चपेट में आई दुकान धू-धू कर जल गई। मौके पर जुटे लोगों ने दमकल को सूचना दी। फायर ब्रिगेड कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इससे पहले पूरी दुकान जल गई। इसमें 22 लाख रुपये की क्षति का अनुमान जताया है। पीड़ित ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
महुआडीह थानाक्षेत्र के पिपरा नायक गांव के आकाश मद्धेशिया स्थानीय रामपुर गौनरिया चौराहा पर कबाड़ की दुकान चलाते हैं। शनिवार की देर रात वह दुकान के बाहर सोए हुए थे। इसी बीच खेत की डंठल में लगी आग। जलते-जलते पीछे से उनकी दुकान तक पहुंच गई। दुकान जलते देख स्थानीय लोगों ने शोर मचाया। दुकानदार को जगाया। मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंचे दमकल के कर्मचारियों ने लोगों के सहयोग से कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया, लेकिन इससे पहले दुकान जल गई। पीड़ित दुकानदार ने रविवार को पुलिस को तहरीर देकर मामले में कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें