फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: घर का ताला तोड़कर लाखों की चोरी

Thu, 15 Jan 2026 12:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। गौरी बाजार थाना क्षेत्र के बैतालपुर नगर पंचायत अंतर्गत रामनगर वार्ड में चोरों ने मकान से नकदी, जेवरात, कपड़े व अन्य घरेलू सामान के साथ असलहा भी उड़ा ले गए। घटना से पूरे वार्ड में दहशत और आक्रोश का माहौल है।
विज्ञापन

रामनगर वार्ड निवासी प्रमोद प्रजापति और आनंद प्रजापति पुत्र स्व. हरिलाल प्रजापति का मकान लंबे समय से बंद था। प्रमोद प्रजापति 27 दिसंबर को अपने ससुराल महाराष्ट्र के पुणे गए थे। इसी बीच अज्ञात चोरों ने घर को अपना निशाना बना लिया।
14 जनवरी 2026 की भोर में जब प्रमोद प्रजापति वापस अपने घर पहुंचे तो उन्हें अनहोनी का अंदेशा हुआ। बाहर से देखने पर घर के अंदर वाले मुख्य दरवाजे का ताला खुला मिला। जब वे अंदर दाखिल हुए तो देखा कि घर के सभी कमरों के दरवाजों के ताले टूटे हुए थे। चोर घर से करीब 50 हजार रुपये नकद, करीब पांच लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवरात, कपड़े, अन्य कीमती सामान के अलावा मृत पिता हरिलाल प्रजापति के नाम से दर्ज असलहा भी चोरी कर ले गए। मौके पर पहुंचे गौरी बाजार प्रभारी निरीक्षक राहुल सिंह ने बताया कि मकान मालिक लंबे समय से घर बंद कर बाहर गए थे। मामले की जांच की जा रही है। जल्द चोरी का खुलासा किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें