फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: भागलपुर में सरयू का जलस्तर 24 घंटे से स्थिर

Mon, 18 Aug 2025 01:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

भागलपुर। सरयू नदी का जलस्तर 24 घंटे से स्थिर है। हफ्ते भर से घट रही नदी लाल निशान से 25 सेमी नीचे पहुंच गई थी, मगर शुक्रवार की सुबह से फिर से बढ़ने लगी है।
जलस्तर में 26 सेमी का इजाफा हुआ। नदी खतरे के निशान से एक सेमी ऊपर बह रही है। इससे तटवर्ती इलाकों के लोगों की बेचैनी बढ़ गई। शनिवार की दोपहर जलस्तर 64.11 मीटर पर पहुंच कर स्थिर हो गया।
विज्ञापन

केंद्रीय जल आयोग तुर्तीपार के अनुसार, रविवार की शाम चार बजे नदी का जलस्तर 64.11 मीटर रिकाॅर्ड किया गया। तुर्तीपार हेड मीटर पर खतरे का निशान 64.10 मीटर पर अंकित है।
विज्ञापन

यदि नेपाल पानी छोड़ता है तो नदी फिर बढ़ सकती है। बाढ़ खंड के अपर अभियंता उपेंद्र प्रसाद ने बताया कि नदी का जलस्तर स्थिर है। बैराजों से पानी छोड़े जाने से ही जलस्तर में इजाफा होता है। कटान स्थलों पर निगरानी रखी जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें