संवाद न्यूज एजेंसी
खुखुंदू। थाना क्षेत्र के बीरपुर मिश्र का एक आर्केस्ट्रा संचालक अपने डांसर से प्रोग्राम कराकर उसका 18 हजार रुपये रोक रखा है। जब वह अपने घर जाने के लिए रुपये की मांग कर रही है तो संचालक धमकियां दे रहा है। डांसर थाने पहुंच रुपये दिलाने की पुलिस से गुहार लगाई है।
वेस्ट बंगाल निवासी मर्जीना खातून क्षेत्र के बीरपुर मिश्र चौराहे पर एक आर्केस्ट्रा म्यूजिकल ग्रुप में डांसर हैं। आरोप है कि म्यूजिकल ग्रुप का संचालक प्रोग्राम कराकर 18 हजार रुपये रोक रखा है। अब जब वह घर जाने के लिए बकाया अपना रुपये मांग रही है तो वह देने से इंकार कर रहा है। पीड़िता थाने पहुंचरुपये दिलाने की गुहार लगाई है। इंस्पेक्टर कल्याण सिंह सागर ने बताया कि तहरीर मिली है। संचालक अगर रुपये रोक रखा है तो उससे रुपये दिलाया जाएगा।