फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: किराया गोरखपुर का बीच रास्ते में ही रेल यात्रियों को छोड़ा, यात्री हुए परेशान

Sun, 27 Apr 2025 11:57 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
सलेमपुर। गोरखपुर में चल रहे तीसरी लाइन के काम के चलते ट्रेनें जहां निरस्त हैं, वहीं कुछ ट्रेनों को शाॅर्ट टर्मिनेट किया गया है। गोरखपुर तक चलने वाली 15017 काशी एक्सप्रेस को भटनी तक ही चलाया जा रहा है। गोरखपुर तक किराया पहले ही अदा कर चुके रेल यात्रियों को बीच में ही उतरना पड़ रहा है। रविवार को यह ट्रेन सलेमपुर में शाम को 4:57 बजे पहुंची। गोरखपुर जाने वाले यात्री बस पकड़ने के लिए सलेमपुर उतर गए, लेकिन उन्हें परेशानी तब हुई जब बस स्टैंड पर पहुंचे तो गोरखपुर जाने के लिए कोई बस ही नहीं मिली। ऐसे में रेल यात्रियों को रेलवे को गोरखपुर तक किराया भुगतान करने के बाद भी रात भर भटकना पड़ा।
विज्ञापन

गोरखपुर-गोरखपुर कैंट तीसरी लाइन निर्माण को लेकर अधिकांश ट्रेनें निरस्त हैं तो कुछ ट्रेनों को गोरखपुर के पहले देवरिया व भटनी व वाराणसी तक चलाया जा रहा है। इंटरसिटी एक्सप्रेस को देवरिया तक, अहमदाबाद से गोरखपुर चलने वाली ट्रेन को वाराणसी तक तथा मुंबई से गोरखपुर तक चलने वाली काशी एक्सप्रेस को भटनी तक चलाया जा रहा है। शाम को भटनी से गोरखपुर जाने के लिए कोई ट्रेन नहीं है। ऐसे में अधिकांश यात्री बस से जाने के लिए सलेमपुर में ही उतर रहे हैं। रविवार को काशी एक्सप्रेस शाम को 4:57 बजे सलेमपुर पहुंची। यात्री गोरखपुर जाने के लिए ट्रेन से उतर कर जब बस स्टैंड पर पहुंचे तो गोरखपुर जाने के लिए कोई बस नहीं मिली। रेल यात्री मोहम्मद सिद्दीकी, संजय को गोरखपुर जबकि विनय को चौरीचौरा जाना था। इन लोगों ने बताया कि शनिवार से हम लोग ट्रेन में गोरखपुर जाने के लिए बैठे थे। पहले से ही हम लोगों का गोरखपुर का टिकट था। उसके बावजूद हम लोगों को गोरखपुर जाने के लिए बस की इंतजार करना पड़ रहा है। किराया खर्च करने के साथ परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
गोरखपुर, गोरखपुर कैंट तीसरी लाइन का कार्य चल रहा है। इसको लेकर कुछ ट्रेनों को निरस्त किया गया है, कुछ ट्रेनों का शाॅर्ट टर्मिनेशन किया गया है। इसकी सूचना पहले ही दे दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अशोक कुमार, जनसंपर्क अधिकारी, वाराणसी मंडल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें