देवरिया। बस्ती जनपद में तैनात एसएसआई अजय कुमार गोंड का शव सोमवार की देर रात करीब 8:40 बजे उनके पैतृक गांव मुड़ाडीह, थाना सदर कोतवाली, जनपद देवरिया लाया गया। पुलिस की करीब 10 गाड़ियों के काफिले के साथ गांव लाया गया।
शव देखते ही परिजनों में चीख पुकार मच गई। बड़ी संख्या में ग्रामीण और स्थानीय लोग अंतिम दर्शन के लिए मौके पर पहुंचे। मृतक पुलिस अधिकारी के निधन की सूचना पहले ही गांव में पहुंच चुकी थी, जिसके बाद से लोग उनके घर पर जुटने लगे थे। पार्थिव शरीर पहुंचने के बाद पुलिस विभाग से जुड़े अधिकारी और स्थानीय गणमान्य नागरिक भी शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचे।
परिवार के सदस्यों द्वारा आवश्यक धार्मिक और पारंपरिक प्रक्रियाएं पूरी की गईं। इसके बाद पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार के लिए बरहज ले जाया गया। ब्यूरो