फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: 20 हजार का इनामी पशु तस्कर गिरफ्तार

Tue, 10 Feb 2026 12:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
बरहज (देवरिया)। स्थानीय पुलिस ने गोवध निवारण अधिनियम में वांछित 20 हजार रुपये के इनामी अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस को यह सफलता सोमवार को स्थानीय रेलवे स्टेशन के पास से मिली। आरोपी के खिलाफ पूर्व में भी विभिन्न थानों में कई संगीन धाराओं में प्राथमिकी दर्ज है। इसमें गोवध निवारण अधिनियम, आर्म्स एक्ट सहित अन्य धाराओं से जुड़े मामले शामिल हैं।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार आजमगढ़ जिला के अहिरौला थाना क्षेत्र के सोफीगढ़ गांव निवासी राशिद पुत्र आलमगीर उर्फ बिस्कुट के खिलाफ थाने में धारा 109 (1), 325 बीएनएस, 3/5ए/8 गोवध निवारण अधिनियम व 11 पशु क्रूरता अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी। आरोपी के फरार होने के चलते पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी करने के लिए 20 हजार रुपये का इनाम रखा था। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने सोमवार को वांछित अभियुक्त राशिद पुत्र आलमगीर उर्फ बिस्कुट की घेराबंदी करते हुए गिरफ्तार कर लिया। उसके बाद पुलिस ने उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया जहां से रिमांड मिलने के बाद जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि फरार चल रहे इनामिया अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें