फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: नदी में डूबे युवक का मिला शव, मची चीख-पुकार

Sun, 15 Jun 2025 01:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
सलेमपुर। भागलपुर के तुर्तीपार रेलवे पुल के नीचे स्नान करते समय नदी में डूबे युवक का शव मछुआरों ने 24 घंटे में खोज निकाला। वह दोस्तों के साथ नदी में स्नान करते समय डूब गया था।
विज्ञापन

लार थाना क्षेत्र के धकपुरा गांव निवासी अंकित कुमार पुत्र तुलसी प्रसाद गौड़ शुक्रवार दोपहर अपने दोस्तों के साथ सरयू नदी में स्नान करने गया था। नहाते समय पैर फिसलने से गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। दोस्तों ने बचाने की कोशिश की, लेकिन बचा नहीं सके। पुलिस ने मछुआरों के साथ खोजबीन की, लेकिन शुक्रवार की शाम तक पता नहीं चल सका था। शनिवार सुबह पुलिस ने मछुआरों के साथ खोजबीन शुरू की तो शव रेलवे पुल के पास उतराया दिखाई दिया। मईल पुलिस ने परिजनों से पहचान कराकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसओ कंचन राय ने बताया कि युवक का शव नदी से बरामद कर लिया गया है। पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें