फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: महिला को गोली मारने वाले आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर

Mon, 02 Jun 2025 11:54 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
पचलड़ी पलिया बांध पर रमपुरवा गांव के पास महिला को मारी गई थी गोली
विज्ञापन

यौन शोषण पीड़िता की मां है घायल, गवाही नहीं देने का बना रहे थे दबाव
संवाद न्यूज एजेंसी।
एकौना। पचलड़ी-पलिया बांध पर रमपुरवा गांव के पास महिला को गोली मारने केआरोपियों की वारदात के 24 घंटे बाद भी गिरफ्तारी नहीं हो पाई। मामले में चार आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर बताए जा रहे। वहीं मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में भर्ती महिला से सोमवार को पुलिस ने बयान लिया। महिला बेटी के साथ पिछले साल हुए यौन शोषण के आरोप में गवाह है। उसे तीन जून को कोर्ट में गवाही देनी थी। आरोप है कि गवाही नहीं देने का महिला पर दबाव बनाया जा रहा था।
बता दें कि रविवार की दोपहर पचलड़ी डीह चौराहे से दवा लेकर घर जा रही महिला को दो बाइक पर सवार लोगों ने गोली मार दी थी। इससे वह घायल हो गई। महिला की बेटी ने सितंबर 2024 में एक शख्स पर यौन उत्पीड़न का केस दर्ज कराया था। आरोपी के जमानत पर जेल से बाहर आने पर पीड़िता ने उससे शादी कर ली। अब वह आरोपी के साथ ही रहती है।
विज्ञापन

आरोप है कि केस में गवाही नहीं देने के लिए बेटी भी मां और बाप पर दबाव बना रही थी। महिला को गोली मारने के मामले में पुलिस ने उसकी बेटी, यौन उत्पीड़न के आरोपी रमेश यादव सहित चार पर केस दर्ज किया। वारदात के आरोपियों की तलाश में एसओजी और एकौना पुलिस ने गोरखपुर जिले के तीन गांवों में रविवार की रात दबिश दी, मगर आरोपी हत्थे नहीं चढ़े। थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार राय ने कहा कि पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी में जुटी है। पुलिस मामले में हर पहलू पर जांच कर रही है।
विज्ञापन


..
घायल महिला के बेटे ने पुलिस पर उठाए सवाल
गोलीकांड में घायल महिला के बेटे ने सोमवार को एकौना पुलिस की भूमिका पर सवाल उठाए। उसने आरोप लगाया कि गोली मारने के आरोपी एक शख्स का रिश्तेदार थाने मेंं एसआई है। पिछले साल बहन के साथ हुए यौन उत्पीड़न के समय भी उसकी तैनाती थी। तब तहरीर देने के बाद तीन दिन बाद केस दर्ज हुआ था। वर्तमान में भी वह थाने पर ही है। पुलिस को मामले की गंभीरता से जांच करनी चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें