फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: थाने से भागा मारपीट का आरोपी पोस्ट ऑफिस के पास पकड़ा गया

Wed, 05 Nov 2025 01:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
बरहज। स्थानीय थाना परिसर से मंगलवार की दोपहर करीब एक बजे मारपीट का आरोपी पुलिस को चकमा देकर भाग निकला। जानकारी होने पर पुलिसकर्मी उसे खोजने निकल गए। उसे पोस्ट आफिस के पास से पकड़ कर दोबारा थाने ले जाया गया। इस बीच मौका पाकर दूसरे मामले में आई एक महिला आरोपी भी भाग निकली।
विज्ञापन

थाना परिसर में दिन में फरियादियों की भीड़ थी। थानेदार विशेष मीटिंग में व्यस्त थे। कुछ पुलिसकर्मी फरियाद सुन रहे थे। लोगों के अनुसार बड़का गांव में जमीन संबंधी विवाद को लेकर दो पक्षों में कहासुनी और मारपीट हो गई थी। ईंट-पत्थर चलने से दो पहिया वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गए थे। मामले में पुलिस कुछ लोगों को हिरासत में लेकर थाने लाई थी।
परिसर में भीड़ का फायदा उठाते हुए एक आरोपी वहां से भाग निकला। जानकारी होने पर पुलिसकर्मी बाइक लेकर पीछे दौड़े और किसी तरह से पोस्ट ऑफिस के पास से पकड़ा। जब तक इस व्यक्ति को पुलिसवाले लेकर थाने पहुंचे, तब तक एक महिला भी धीरे से खिसक ली थी। आरोपियों को लेकर पुलिस हलकान रही। वहीं एसओ दिनेश कुमार मौर्य ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें