देवरिया। शहर के एसएसबीएल इंटर कॉलेज से पढ़कर अपने दोस्तों के साथ घर जा रहे किशोर को चार से पांच युवकों ने रास्ते में घेर लिया। इसके बाद उसकी जमकर पिटाई कर दी। उसे पिटता देख आसपास के लोग भागते हुए मौके पर पहुंचे। तब तक हमलावर युवक भागने में सफल रहे। युवक की तहरीर पर एक युवक व पांच अज्ञात के विरुद्ध मामला दर्ज कर पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई।
कोतवाली के रजला यादव टोला निवासी धीरेन्द्र यादव पुत्र बृजमोहन यादव ने तहरीर में लिखा है कि वह रोडवेज में कंडक्टर हैं। मेरा पुत्र सुमित यादव एसएसबीएल इंटर कॉलेज देवरिया में कक्षा नौ का छात्र है। वह स्कूल से पैदल वापस अपने घर सहपाठी नीरज के साथ आ रहा था। जैसे ही भगवान चौराहे पर पहुंचा कि अचानक 4-5 लड़के अपशब्दों का प्रयोग करते हुए जान से मारने की नियत से मारने पीटने लगे। इससे सुमित का सिर फट गया एवं गम्भीर चोटें आईं और वह वहीं बेहोश हो गया। अगल-बगल के लोग मौके पर पहुंचे तो हमलावर भाग निकले। पीड़ित के पिता ने कुर्मी टोला निवासी विशाल पटेल पुत्र दिनेश पटेल व पांच अज्ञात युवकों के विरुद्ध तहरीर दी। पुलिस तहरीर के आधार पर नामजद युवक व अज्ञात पांच युवकों के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया।