देवरिया। स्पोर्ट्स स्टेडियम में गणतंत्र दिवस पर आयोजित क्रॉस कंट्री रेस प्रतियोगिता में बालक वर्ग में सन्नी यादव और बालिका में आंचल निषाद पहले स्थान पर रहीं। इसमें 128 धावकों ने प्रतिभाग किया। प्रथम छह स्थान पर आए खिलाड़ियों को खेल विभाग की ओर से पुरस्कार प्रदान किए गए।
जिला खेल कार्यालय की ओर से रविवार को बालक वर्ग में पांच एवं बालिका वर्ग में तीन किलोमीटर की क्रास कंट्री रेस का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि एडीएम प्रशासन गौरव श्रीवास्तव ने एवं क्रीड़ाधिकारी अनुराग श्रीवास्तव ने हरी झंडी दिखाकर रेस का शुभारंभ किया। जो रवींद्र किशोर शाही स्पोटर्स स्टेडियम के चहारदीवारी के चारो तरफ चक्कर लगाकर समाप्त हुयी। दौड़ में बालक वर्ग 65 तथा बालिका में 63 प्रतिभागियों ने भाग लिया। इसमें बालक वर्ग में सन्नी कुमार यादव, सतवीर प्रसाद, सचिन गोंड, यश कुशवाहा, राजन गुप्ता व मिथिलेश पाल तथा बालिका वर्ग में आंचल निषाद, आंचल पासवान, ज्योति सिंह, अर्पिता चौहान, रोशनी निषाद, प्रीति निषाद क्रमश:पहले छह स्थानों पर रहे। पहले छह स्थानों पर आए प्रतिभागियों को खेल विभाग की ओर से पुरस्कार प्रदान किए गए। इसके पूर्व क्रीड़ाधिकारी अनुराग श्रीवास्तव ने ध्वजारोहण किया। इस दौरान डाॅ. डीके पांडेय, गिरीश सिंह, दिवाकर मणि त्रिपाठी, लालू सिंह यादव, शकिल अहमद, अवधेश यादव, अशोक कुमार सिंह, शालिनी शर्मा, पूजा सिंह आदि मौजूद रहे।