फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसी गांव में दो सफाई कर्मी, कहीं एक भी नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
किसी गांव में दो सफाई कर्मी, कहीं एक भी नहीं
विज्ञापन

सदर ब्लॅाक में 159 गांव के सापेक्ष तैनात हैं 190 कर्मी
भागलपुर के 131 गांवों पर 107
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। आज हर कोई शहर की ओर भाग रहा है। चाहे वह अधिकारी हो या मामूली कर्मचारी। इस रेस में सफाईकर्मी भी पीछे नहीं हैं जिनपर गांवों की स्वच्छता की जिम्मेदारी है। साहब से जुगाड़ लगाकर ज्यादातर सफाई कर्मियों ने शहर से करीब के गांवों में तैनाती पाई है। इसके चलते जिले में गांवों की स्वच्छता का समीकरण गड़बड़ हो गया है। किसी गांव में दो सफाई कर्मी लगा दिए गए हैं तो किसी में एक भी नहीं हैं।
जिले में कुल 2040 राजस्व गांव हैं। इसके सापेक्ष पंचायतीराज विभाग की ओर से 2124 सफाई कर्मियों की तैनाती की गई है। गांवों की संख्या के हिसाब से देखें तो जिले में 94 सफाई कर्मी अधिक हैं। बावजूद इसके कई गांवों में सफाई कर्मियों की कमी है। शहर से दूर-दराज के गांवों में सफाई कर्मी तैनाती नहीं चाहते। वे जुगाड़ लगाकर अपनी तैनाती शहर के करीब गांव में करा लेते हैं। इसमें देवरिया सदर, बैतालपुर, गौरीबाजार, पथरदेवा, देसही देवरिया, रामपुर कारखाना सफाई कर्मचारियों के लिए पसंदीदा ब्लॉक बनता जा रहा है। वहीं, बनकटा, बरहज, भागलपुर, भाटपाररानी, रुद्रपुर ब्लॉक में सफाई कर्मी तैनाती से बचना चाहते हैं। इस संबंध में डीपीआरओ अविनाश कुमार ने बताया कि जिन गांवों में सफाई कर्मी तैनात नहीं हैं, वहां चुनाव बाद तैनाती की जाएगी। फिलहाल, चुनाव प्रक्रिया को सकुशल संपन्न बनाने पर जोर दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
यहां तैनात हैं इतने सफाई कर्मी
ब्लॉक राजस्व गांव सफाई कर्मी
बैतालपुर 128 160
बनकटा 148 143
बरहज 91 86
भागलपुर 131 107
भलुअनी 174 179
भटनी 106 138
भाटपाररानी 120 104
देवरिया सदर 159 190
देसही देवरिया 74 85
गौरीबाजार 115 127
लार 128 114
पथरदेवा 105 129
रामपुर कारखाना 105 126
रुद्रपुर 164 141
सलेमपुर 216 219
तरकुलवा 66 76
कुल 2030 2124
ग्राम प्रधान बोले
लार ब्लॉक स्थित कुंडौली ग्राम पंचायत के प्रधान अतुल सिंह ने बताया कि डीपीआरओ, बीडीओ, एडीओ पंचायत को पांच बार आवेदन देकर सफाई कर्मी तैनात करने की मांग कर चुका हूं। अभी तक तैनाती नहीं हुई। गांव में गंदगी का अंबार लग रहा है। प्राइवेट मजदूरों से सार्वजनिक स्थलों की सफाई कराता हूं। पिंडी की ग्राम प्रधान शाहीन खातून ने कहा कि ग्राम पंचायत में सफाई कर्मी की तैनाती नहीं है। इसके लिए कई बार एडीओ पंचायत को आवेदन दे चुकी हूं। कोई सुनवाई नहीं हो रही है। गांव की नालियां बजबजा रही हैं। सड़क व सार्वजनिक जगहों पर झाड़ू नहीं लग पा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें