फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवार अधिवक्ता की हादसे में मौत

विज्ञापन
मृतक अरुण पांडेय का फाइल फोटो - फोटो : DEORIA
विज्ञापन
बाइक सवार अधिवक्ता की हादसे में मौत
विज्ञापन

सोंदा गांव के पास रात में वाहन की चपेट में आए
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। गांव से लौट रहे बाइक सवार दीवानी कचहरी के एक अधिवक्ता की सदर कोतवाली के सोंदा गांव के पास शुक्रवार की रात में वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई। अधिवक्ता की मौत की सूचना जब अधिवक्ताओें को हुई तो वे काफी संख्या में पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गए। अधिवक्ताओं ने शनिवार को दो मिनट का मौन रख शोक व्यक्त किया।
विज्ञापन

मदनपुर थाना क्षेत्र के बरडीहा अली गांव निवासी अरुण पांडेय (35) पुत्र मधुसूदन पांडेय शहर के उमानगर मोहल्ले में रहते थे। शुक्रवार को गांव गए थे, जहां रात में करीब साढ़े दस बजे बाइक से शहर स्थित मकान पर लौट रहे थे। अभी देवरिया-सलेमपुर मार्ग पर सोंदा गांव के पास पहुंचे थे कि किसी वाहन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। कुछ राहगीरों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने आसपास के लोगों के सहयोग से जिला अस्पताल की इमरजेंसी पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पिता की मौत के बाद पुत्र अमन और किशन का रो-रो कर बुरा हाल हो गया था। जबकि दूसरी तरफ अधिवक्ता के निधन पर दीवानी कचहरी में शोक सभा का आयोजन कर शोक संवेदना प्रकट की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें