फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: कंबाइन से निकली चिंगारी, दो सौ बीघा फसल राख

Sun, 06 Apr 2025 12:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोनूघाट/देवरिया। सदर ब्लॉक के ग्राम ईजरही में शनिवार की दोपहर में कटाई के दौरान कंबाइन की चिंगारी गेहूं की तैयार फसल के लिए काल बन गई। देखेत ही देखते दो सौ बीघा गेहूं की फसल को जलाकर राख हो गई। वहीं अगस्त पार निवासी परमहंश गौड़ एवं विमला देवी का छप्पर जलकर राख हो गया। उसमें रखा रोजमर्रा का सामान भी आग की भेंट चढ़ गया।
जानकारी के अनुसार, ग्राम इजरही में अवधेश कुशवाहा के बाद बृजराज गुप्ता के खेत में गेहूं की फसल की कटाई कर रहे कंबाइन की चिंगारी से फसल में आग लग गई। पछुआ हवा के चलते जब तक ग्रामीण एकत्र होकर आग बुझाते तब तक आग ने विकराल रूप धारण कर लिया।
विज्ञापन

आग ने परसिया अहिर, धमउर परशुराम, धमउर गोपाल के पास से निकलते हुए अगस्त पार गांव के पास पहुंच गई। आग के विकराल रूप के सामने उसे बुझाने वाली गाड़ी बौना साबित हो रही थी।
अगस्त पार गांव और अगल-बगल के गांवों के युवकों ने घंटों मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। तब तक चार से पांच गांवों को मिलाकर करीब सौ बीघा गेहूं की फसल आग की भेंट चढ़ चुकी थी। परसिया अहिर निवासी प्रधान फरिंद्र मणि ने बताया कि आग के विकराल रूप को देखकर सभी लोग घबरा गए थे, मगर ग्रामीणों की मदद से आग गांव में नही घुस पाई।
विज्ञापन

अगस्त पार के प्रधान प्रतिनिधि सत्येंद्र नाथ त्रिपाठी ने बताया कि अगस्त पार निवासी विनोद तिवारी, विनोद यादव, प्रमोद तिवारी, शत्रुघ्न यादव, रमेश यादव, हरिकृष्ण यादव, समेत अन्य किसानों की 60 से 65 एकड़ गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। फायर बिग्रेड की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं, मगर इसमें दो गाड़ी खराबी के चलते वापस चली गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें