फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवाओं और महिलाओं के दम पर प्रदेश में बनेगी सपा की सरकार : जूही

विज्ञापन
विज्ञापन
युवाओं और महिलाओं के दम पर प्रदेश में बनेगी सपा की सरकार : जूही
विज्ञापन

देवरिया। समाजवादी पार्टी महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं प्रवक्ता जूही सिंह ने कहा कि प्रदेश में अगली सरकार सपा की होगी। प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों एवं वादाखिलाफी को देखते हुए नौजवानों, महिलाओं एवं किसानों ने इसका मन बना लिया है। पूरे प्रदेश में सपा के पक्ष में सकारात्मक उत्साह का संचार हुआ है।
वह रविवार को छात्रनेता विजय रावत के आवास पर पत्रकारों से मुखातिब थीं। उन्होंने कहा कि पूर्ववर्ती सपा सरकार के ही कार्यों को अपना नाम देकर भाजपा सरकार ने आगे बढ़ाया है। सपा सरकार ने महिलाओं, किसानों व युवाओं के लिए बेहतर काम किया था। भाजपा की सरकार ने रोजगार छिनने का काम किया, एक भी वादे को नहीं निभाया। झूठे वादे के बल पर वह पुन: सत्ता में आने को बेताब है। हालांकि इस बार सपा के लोग उन्हें सफल नहीं होने देंगे। सभी कार्यकर्ताओं को विधानसभा चुनाव के लिए जी-जान से जुटकर लोगों से सपा की नीतियों एवं पूर्व में किए गए जनहित के कार्यों को मजबूती से बताना होगा। प्रदेश की जनता अखिलेेश यादव की ओर से आशा भरी निगाहों से देख रही है। इसके पूर्व देवरिया आगमन पर उनका भव्य स्वागत किया गया। स्वागत करने वालों में जिलाध्यक्ष डॉ. दिलीप यादव, गेनालाल यादव, परवेज आलम, गयाशंकर, सयुस के पूर्व जिलाध्यक्ष मनोज यादव, पूर्व ब्लॉक प्रमुख जटाशंकर द्विवेदी, विकास मणि, अंकित यादव, विकास यादव, सुनील शर्मा, अनिल यादव, लालमन यादव आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

मदरसा शिक्षकों ने सपा महिला सभा की अध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन
देवरिया। मदरसा आधुनिकीकरण शिक्षक एकता समिति ने समाजवादी पार्टी महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष जूही सिंह को ज्ञापन सौंपा। जिलाध्यक्ष मजहर अली ने कहा कि मदरसा आधुनिक शिक्षक पिछले 53 माह से मानदेय नहीं पाए हैं। ऐसे वह शिक्षक आर्थिक तंगी का सामना कर रहे हैं। ज्ञापन देने वालों में शफीकउल्लाह, मेराज अंसारी, सुनील यादव, जुल्फेकार अंसारी, भागवत मौर्य, अनीस आलम, अलीमुद्दीन, कलीमुल्लाह खां, अलाउद्दीन अंसारी, सुनील राय, अनिल वर्मा आदि शामिल रहे।
भाजपा सरकार में महिलाएं असुरक्षित, बेरोजगारी बढ़ी : जूही सिंह
देसही देवरिया। क्षेत्र के बरवा मीरछापर चौराहे पर सपा के कार्यक्रम में जूही सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार ने पूरे देश और प्रदेश को जुमलेबाजी के चक्कर में फंसा कर बर्बाद कर दिया है। महंगाई जहां चरम पर है वहीं बहू-बेटियां भी सुरक्षित नहीं हैं। चारों तरफ भ्रष्टाचार का बोलबाला है। विकास पूरी तरह से ठप है। जिलाध्यक्ष डॉ. दिलीप यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में किसान बदहाल हैं। नौजवान रोजगार के लिए मारा-मारा फिर रहा है। आयोजक परवेज आलम ने कहा कि पथरदेवा विधानसभा में शाकिर अली के सपनों को पूरा करने के लिए सपा को मजबूत बनाने का संकल्प सभी को लेना होगा। अध्यक्षता गुलाब गुप्ता तथा संचालन जिला सचिव कमलेश पांडेय ने किया। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष रामअधार यादव, इश्तियाक अहमद, विनोद जायसवाल, डॉ. इस्लाम, रामानंद यादव, बांकेलाल यादव, प्रभा भारती, वंदना पासवान आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन

‘सपा की बनेगी पूर्ण बहुमत की सरकार’
फोटो समाचार
बघौचघाट। सपा लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव प्रदीप तिवारी ने रविवार को क्षेत्र का भ्रमण किया। उन्होंने नेरुआरी, बघौचघाट, पोखरभिंडा सहित अन्य गांवों में बूथ कार्यकर्ताओं से मिलकर आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा की। नेरुआरी गांव में बूथ कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि पूरे प्रदेश में समाजवादी पार्टी पर प्रदेश की जनता पुन: विश्वास जता रही हैं। बीजेपी की सरकार से वह ऊब चुकी है। मंगाई, भ्रष्टाचार, घूसखोरी चरम पर है। नौजवान नौकरी की तलाश में डिग्री लेकर भटक रहा है। महिलाएं सुरक्षित नहीं है। पिछले सपा की सरकार में हुए कार्यों को सरकार अपना बताकर जनता को भ्रमित कर रही है। प्रदेश में फर्जी मुकदमों की बाढ़ आ गई हैं।सच बोलने वालों की आवाज को पुलिस के बल पर दबाया जा रहा है। इस दौरान दुर्गेश मिश्रा, हारून अली, संजय मल्ल, मुराद अली बेग आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें