फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रभारी मंत्री ने भाजपा सरकार की साढ़े चार साल की उपलब्धियां गिनाईं

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रभारी मंत्री ने भाजपा सरकार की साढ़े चार साल की उपलब्धियां गिनाईं
विज्ञापन

देवरिया। प्रदेश सरकार के साढ़े चार साल पूरे होने पर जनपद के प्रभारी एवं उद्यान राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार श्रीराम चौहान ने रविवार को विकास भवन के गांधी सभागार में उपलब्धियों को गिनाया। उन्होंने कहा कि विपरीत परिस्थितियों में काम करके सरकार ने विकास के नए मानक स्थापित किए हैं। तमाम विसंगतियों पर सुधार की प्रक्रिया को प्रगति मिली है। महिला सुरक्षा, रोजगार, परिवहन, सड़क, कृषि सहित अन्य क्षेत्रों में आजादी के बाद पहली बार व्यापक सुधार हुए और इसका पूरा लाभ अब लोगों को मिल रहा है।
उन्होंने कहा कि जनहित के लिए सरकार ने पूरी प्रतिबद्धता के साथ चहुंमुखी विकास कार्य किया है। देश में कई योजनाओं में यूपी ने प्रथम स्थान हासिल किया है। इंडिया स्मार्ट अवार्ड 2020 में यूपी को प्रथम पुरस्कार, प्रधानमंत्री आवास योजना में प्रथम स्थान, सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्योगो की स्थापना में अग्रणी, स्वच्छ भारत मिशन में शौचालय निर्माण में प्रथम, पीएम किसान सम्मान निधि योजना लागू करने में प्रथम, पीएम स्वनिधि योजना में 8 लाख 80 हजार स्ट्रीट वेंडरर्स लाभान्वित किए गए, 39.42 करोड़ की रिकार्ड पौधरोपण, सौभाग्य योजना में विद्युत कनेक्शन देने में प्रथम, गन्ना, चीनी, गेहूं, आलू, हरी मटर, आम, आंवला, दुग्ध उत्पादन में यह प्रदेश देश में प्रथम स्थान हासिल करने में कीर्तिमान स्थापित किया है। यह प्रदेश देश में दूसरी बड़ी अर्थव्यवस्था, प्रति व्यक्ति आय हुई दोगुनी, इज ऑफ डूईंग बिजनेस रैकिंग में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। नौकरी एवं रोजगार सृजन को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का कार्य की है। बेरोजगारी की दर जो वर्ष 2017 में 17.5 प्रतिशत थी, वह मार्च 2021 में घट कर 4.1 प्रतिशत रह गई है। खेल व खिलाड़ियों को प्रोत्साहन, हर घर बिजली, स्वच्छ भारत मिशन के तहत 2.61 करोड़ शौचालयों का निर्माण, 58758 सामुदायिक शौचालयों का निर्माण, महिलाओं एवं बालिकाओं के लिए 4500 पिंक टायलेट निर्मित किए गए। परिवहन क्षेत्र में पांच इंटरनेशन एयरपोर्ट, आठ एयरपोर्ट संचालित, 13 अन्य एयरपोर्ट एवं सात हवाई पट्टी का विकास, 341 किलोमीटर लंबे पूर्वान्चल एक्सप्रेस वे व 297 किलोमीटर लंबे बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे का निर्माण कार्य पगति पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मिशन रोजगार के तहत युवाओं को अवसर, हर बेघर को घर, एक जिला एक मेडिकल कॉलेज, मुफ़्त टीका मुफ़्त इलाज, हर खेत को पानी, हर घर में नल, हर जरुरतमंद की मदद, भरपूर फसल वाजिब दाम खुशहाल किसान, मिशन किसान कल्याण, सहित जनपद में प्रमुख अवस्थापना के कार्य कराए गए। मौके पर विकास की लहर हर गांव हर शहर’ फोल्डर का विमोचन भी किया गया। इस दौरान सांसद रविंद्र कुशवाहा, सदर विधायक डॉ. सत्यप्रकाश मणि त्रिपाठी, बरहज विधायक सुरेश तिवारी, रामपुर कारखाना विधायक कमलेश शुक्ला, सलेमपुर विधायक काली प्रसाद, डीएम आशुतोष निरंजन, एसपी डॉ. श्रीपति मिश्र, सीडीओ रवींद्र कुमार, सीएमओ डॉ. आलोक पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें