बेटे से मारपीट, पिता की हालत गंभीर
देवरिया। सदर कोतवाली क्षेत्र के मुड़ारीह गांव में शुक्रवार को किसी पर पिता-पुत्र में विवाद हो गया। आरोप है कि पुत्र ने पिता पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना देकर घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
मुराडीह गांव निवासी राजेश पेंटिंग का काम करते है। उनका बेटा विशाल बाहर से घूम कर घर आया। पिता ने डाटा तो वह उनसे उलझ गया। आरोप है कि उसने पिता पर हमला कर घायल कर दिया। सिर पर डंडा लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए।