सोहनपुर। बनकटा थाना क्षेत्र के रामपुर बुजुर्ग चेकपोस्ट पर पुलिस की सख्ती से तस्करों और अपराधियों में खौफ देखने को मिल रहा है।
शनिवार को चेकिंग के दौरान एक तेज रफ्तार वाहन पुलिस को देखकर बैरियर तोड़ते हुए भागने लगा। पुलिस ने वाहन का पीछा किया और मैरवा तक पहुंच गई, लेकिन तस्कर भाग निकले। इसके बाद पुलिस टीम ने लौटकर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाले और वाहन के नंबर के आधार पर तस्करों की पहचान शुरू कर दी है।
उधर, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो ने पूरे मामले को चर्चा में ला दिया है। वीडियो में एक नहीं, बल्कि तीन वाहन बैरियर तोड़कर निकलते नजर आ रहे हैं।
ग्रामीणों और प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, संदिग्ध वाहन में तस्करी के पशु थे या अवैध शराब बिहार की ओर ले जाई जा रही थी। थानाध्यक्ष नवीन चौधरी ने बताया कि पुलिस सीसीटीवी फुटेज से वाहन नंबर की पहचान कर रही है। जल्द ही तस्करों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। संवाद