फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लगातार दूसरे दिन बैंकों में रही हड़ताल, बैंककर्मियों ने सभा कर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
लगातार दूसरे दिन बैंकों में रही हड़ताल, बैंककर्मियों ने सभा कर किया प्रदर्शन
विज्ञापन

देवरिया। जिले के सरकारी बैंकों के कर्मचारी शुक्रवार को भी हड़ताल पर रहे। बैंकों में हड़ताल से करीब 100 करोड़ का व्यवसाय प्रभावित हुआ। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन के आह्वान पर यहां के करीब 200 शाखाओं पर ताला लटका रहा। बैंक कर्मियों ने सभा कर निजीकरण का विरोध किया। मांगों के समर्थन में नारेबाजी की। उन्होंने केंद्र सरकार की नीतियों एवं वित्त मंत्री का विरोध किया। उधर, ग्राहक निराश होकर शाखाओं से लौट गए। व्यवसायियों का लेन-देन पूरी तरह प्रभावित रहा।
विज्ञापन

यूपी बैंक इंपलाइज यूनियन की ओर से स्टेशन रोड स्थित पीएनबी मुख्य शाखा पर अलग-अलग शाखाओं के बैंककर्मी इकट्ठे हुए। सभा की अध्यक्षता संजय कुमार ने की। संगठन के जिला मंत्री डीके गुप्ता ने कहा कि दो दिनों की हड़ताल पूरी तरह सफल रही है। बैंकिंग विधेयक वापस लेने एवं बैंकों के निजीकरण प्रक्रिया पर जब तक रोक नहीं लगाई जाती, हमारा संघर्ष जारी रहेगा। जनपद की सभी राष्ट्रीयकृत बैंक की शाखाएं इस दौरान बंद रही। सरकार का यही रवैया रहा तो संगठन की ओर से भविष्य में अनिश्चितकालीन हड़ताल की जाएगी। लेन-देन प्रभावित रहने एवं लोगों को हुई दिक्कतों की पूरी जिम्मेदार सरकार की आर्थिक नीतियां हैं, जो हमें कत्तई मंजूर नहीं हैं। उन्होंने बताया कि हड़ताल से करीब 150 करोड़ से अधिक का व्यवसाय प्रभावित हुआ है। सभा करने के बाद बैंककर्मियों का जुलूस मोतीलाल रोड, कोतवाली रोड, सिविल लाइंस, सुभाष चौक होते हुए पुन: पीएनबी शाखा पर पहुंचा। प्रदर्शन में सुुजीत चतुर्वेदी, आरएन झा, आरएन त्रिपाठी, धनंजय सिंह, सौरभ, अरविंद सिंह, तेज बहादुर, शिवानंद, प्रकाशचंद, सरोज पांडेय, प्रभात सिंह, हर्ष त्रिपाठी, एसएन दूबे, राहुल, मुरलीधर, जैनेंद्र, अभिषेक यादव, शुभम, सौरभ, जीतू, विजय, गिरजेश, राममिलन, संजय, भानू, सूरज रावत, अनिल, त्रिपुुरेश, प्रेमशंकर, सुमित, पवन पांडेय, मिथिलेश कुमार, राजेश कुमार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें