फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परखी गईं कोविड से निपटने की तैयारियां

विज्ञापन
विज्ञापन
परखी गईं कोविड से निपटने की तैयारियां
विज्ञापन

देवरिया। एमसीएच विंग सहित पांच अस्पतालों में कोविड के संभावित तीसरी लहर से निपटने की तैयारियों का अपर निदेशक गोरखपुर मंडल की संयुक्त निदेशक डॉ.रक्षा रानी ने परखा। इस दौरान कमियों को दूर करने का निर्देश संयुक्त निदेशक ने दिया।
मेडिकल कॉलेज से संबद्ध जिला अस्पताल के एमसीएच विंग को कोविड अस्पताल बनाया गया है। इसका निरीक्षण करने अपर निदेशक गोरखपुर मंडल की संयुक्त निदेशक सीएमओ कार्यालय पहुंचीं। यहां से सीएमओ डॉ. आलोक पांडेय, एमसीएच विंग के नोडल अधिकारी एवं बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. एचके मिश्रा व डॉ. तैयब अली के साथ पहुंचीं, जहां मॉक ड्रिल हुआ। अपर निदेशक ने एक-एक गतिविधि को देखा। साथ ही चिकित्सक व बाल रोग विशेषज्ञ के बारे में जानकारी ली। इस दौरान स्टाफ नर्सों से प्रशिक्षण के बारे में पूछा। दवा की उपलब्धता के बारे में जानकारी ली। उन्होंने प्रोटेबल एक्स-रे मशीन की उपलब्धता के बारे में पूछा। साथ ही कोविड मरीज न होने के बावजूद वार्ड की साफ-सफाई करने का निर्देश दिया। इसके बाद उन्होंने बगल में स्थापित एचडीयू वार्ड का भी निरीक्षण किया। यहां बेड पर ऑक्सीजन सहित अन्य सुविधा थी। उन्हें बताया गया कि नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के मरीजों के लिए द्वितीय तल पर वार्ड बनाए गए हैं।
विज्ञापन

इस दौरान एसीएमओ डॉ. सुरेंद्र सिंह, डॉ. तारकेश्वर नाथ वर्मा, डॉ. राजीव झा, डॉ. सुनील सिंह, डॉ. मिथिलेश शुक्ला, स्टाफ नर्स रविकिरन, कविता राय, वंदना, ममता चौहान, चांदनी सिंह, विंध्यवासिनी रावत सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन

इसके अलावा जिले में सीएचसी लार में बीस बेड, रुद्रपुर, गौरीबाजार, पिपरा दौला कदम में 12-12 बेड का पीकू वार्ड बनाया गया है, यहां भी मॉक ड्रिक के जरिए तैयारियों को परखा गया। गौरीबाजार में मॉक ड्रिल के लिए एसीएमओ डॉ. एसके चौधरी व डॉ. बीपी सिंह, रुद्रपुर में डॉ. राजेंद्र प्रसाद, डॉ. संजय चंद, लार में डॉ. सुरेंद्र सिंह, पिपरा दौला कदम में डॉ. अंकुर सांगवान नोडल अधिकारी बनाए गए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें