फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्युत कर्मियों की पिटाई मामले की एसडीएम ने की जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
विद्युत कर्मियों की पिटाई मामले की एसडीएम ने की जांच
विज्ञापन

तरकुलवा। थाना क्षेत्र के गांव फरेंदहा में बकाया बिल में कनेक्शन काटने गए विद्युत कर्मचारियों की पिटाई के मामले की जांच एसडीएम सलेमपुर को दी गई है। डीएम के निर्देश पर वह शुक्रवार को विद्युत वितरण खंड कार्यालय पहुंचे और संबंधितों से पूरे मामले को जाना। उधर पुलिस ने इस मामले में हिरासत में लिए गए दो लोगों को शांति भंग में चालान किया है, हालांकि अभी किसी के खिलाफ कोई केस नहीं दर्ज किया गया है।
तरकुलवा विद्युत वितरण खंड के कर्मचारी अविनाश प्रसाद के तहरीर के अनुसार फरेंदहा गांव में 18 अगस्त को विद्युत बिल का बकाए में चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। उसी दौरान एक व्यक्ति सरकारी कार्य में बाधा एवं सरकारी दस्तावेज एवं कर्मचारियों के साथ मारपीट गाली-गलौज करने लगा। गुस्साए उस व्यक्ति की पहले विद्युत कर्मचारियों के साथ जमकर झड़प हुई, इसके बाद यह मारपीट में बदल गई। गांव वालों को देख कर्मचारियों ने बैरंग जान बचाकर लौट आए। कर्मचारियों ने थाने में तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। तीन दिन
विज्ञापन

बीत जाने के बावजूद अभी तक इस मामले में केस दर्ज नहीं हुई। विद्युत निगम के कर्मचारियों ने आपूर्ति ठप करने की चेतावनी देते हुए इसकी सूचना उच्चाधिकारियों को दी है। विद्युत निगम के अधिकारियों ने जब इस घटनाक्रम को जिलाधिकारी को अवगत कराया तो उन्होंने इस मामले की जांच एसडीएम सलेमपुर को सौंपा है। विद्युत वितरण खंड तरकुलवा के जेई संदीप कुमार ने बताया कि कर्मचारी को आरोपी व्यक्ति ने गला दबाकर मारा पीटा है। तहरीर देने के बावजूद थाने से कोई कार्रवाई नहीं होने पर उच्चाधिकारियों को इससे अवगत करा दिया है।
विज्ञापन

विद्युतकर्मियों से मारपीट की सूचना पर पुलिस वहां पहुंची थी। दो व्यक्तियों को हिरासत में भी लिया गया, जिनका शांति भंग में चालान कर दिया गया। तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद ही आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। -जयंत कुमार, प्रभारी निरीक्षक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें