फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: भीषण गर्मी ने बढ़ाई राहगीरों की मुश्किल

Fri, 19 Jun 2026 11:56 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। मौसम में लगातार चढ़ाव-उतार से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सुबह से ही तेज धूप और गर्म हवा के कारण लोगों का जनजीवन प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन

दोपहर होते-होते बाजार, सड़क और सार्वजनिक स्थानों पर सन्नाटा छा जा रहा है। लोग जरूरी काम निपटाने के लिए सुबह और शाम के समय ही घरों से निकल रहे हैं। शुक्रवार की सुबह नौ बजे के बाद ही धूप तीखी हो जा रही है। दोपहर में गर्म हवा के थपेड़े लोगों को बेहाल कर रहे हैं।
सबसे अधिक परेशानी दिहाड़ी मजदूरों, रिक्शा चालकों, ठेला संचालकों और खुले आसमान के नीचे काम करने वालों को उठानी पड़ रही है। मजदूर अपनी रोजी-रोटी के लिए 45 डिग्री सेल्सियस में काम करने को मजबूर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें