फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरयू नदी में विलीन हो रही किसानों की भूमि

विज्ञापन
विज्ञापन
सरयू नदी में विलीन हो रही किसानों की भूमि
विज्ञापन

- गुस्साए किसानों ने किया प्रदर्शन, कहा-ठोकर न होने से उत्तरायण हो रही नदी, आंदोलन की चेतावनी
संवाद न्यूज एजेंसी
कपरवार। स्थानीय संगम तट पर नदी तेजी से कटान कर रही है। इससे किसानों की भूमि नदी में विलीन हो रही है। इसे लेकर किसानों ने शनिवार को विरोध-प्रदर्शन किया। सभी का कहना था कि नवनिर्मित बंधे पर ठोकर नहीं लगाया गया है। जिससे नदी उत्तरायण हो रही। किसानों ने समाधान न होने आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

कपरवार संगम तट पर आसपास के गांवों के किसानों ने शासन-प्रशासन और सिंचाई विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए विरोध-प्रदर्शन किया। उनका कहना था कि संगम तट से लेकर भागलपुर तक डेंजर जोन घोषित है। गोरखपुर जनपद में पिछले कुछ वर्षोँ से हो रहे खनन से कटान तेज हो गई है। विभाग द्वारा नए बंधे का निर्माण कराया गया है। लेकिन ठोकर नहीं लगाया गया है। जिससे नदी में विलीन कुरह परसियां तक जगह-जगह सरयू नदी कटान कर रही है। जिससे खेती बर्बाद हो रही है। किसानों ने समाधान न निकलने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। इस संबंध में एई अशोक द्विवेदी ने बताया कि एक जगह नदी कटान कर रही है। पानी का लेवल कम होते ही कार्य शुरू करा दिया जाएगा। इस दौरान सुरेश यादव, जयशंकर तिवारी, गोल्डेन सिंह, गंगा यादव, सुखारी, नक्षत्र यादव, अनिल, मुन्ना साहनी, शैलेंद्र यादव, चंदन, महेश यादव, अशोक सिंह, वीरबहादुर सिंह, त्रियुगी नारायण सिंह, प्रदीप सिंह, गौतम सिंह, रामचंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें