फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कूड़ा गिराने गए पालिका कर्मियों को ग्रामीणों ने पीटा, नाराज सफाई कर्मियों ने कामकाज ठप किया

विज्ञापन
विज्ञापन
कूड़ा गिराने गए पालिका कर्मियों को ग्रामीणों ने पीटा, नाराज सफाई कर्मियों ने कामकाज ठप किया
विज्ञापन

देवरिया। निजी जमीन पर कूड़ा गिराने जा रहे नगर पालिका कर्मियों को ग्रामीणों ने मारपीट कर घायल कर दिया। घायल कर्मचारियों को जिला अस्पताल लाया गया। एक चालक की हालत गंभीर बनी हुई है।
उसरा बाजार के निकट नगर पालिका ने कूड़ा डंपिंग के लिए जमीन खरीदा है। बरसात के चलते रास्ता अवरुद्ध हो जाने से पालिका की कूड़ा गाड़ियां डंपिंग ग्राउंड नहीं पहुंच पा रही थीं। उधर पीएन एकेडमी के प्रबंधक सुधीर सिंह ने नगर पालिका को लिखित प्रार्थना पत्र देकर निजी जमीन में गड्ढा भरने के लिए कूड़ा गिराने का अनुरोध किया था। शनिवार को नगर पालिका के तीन कूड़ा वाहन कूड़ा लेकर पीएन सिंह के प्लाट की ओर जा रहे थे। अभी वह सरौरा गांव स्थित पुलिया के पास पहुंचे थे कि तभी गांव के कुछ युवकों ने उन्हें रोक लिया। गांव के समीप कूड़ा न गिराने का दबाव बनाते हुए नगर पालिका कर्मियों की पिटाई कर दी। इस दौरान चालक अनिल जायसवाल, प्रमोद मल्ल, महेंद्र शर्मा घायल हो गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे नगर पालिका के कर्मचारियों ने उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया। कर्मचारियों के साथ मारपीट की जानकारी मिलते ही अन्य चालक हड़ताल पर चले गए। सफाई कर्मियों ने भी साफ-सफाई का कार्य ठप कर दिया। रुद्रपुर के कोतवाल बृजेश मिश्र ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है। अगर पीड़ित शिकायत करता है तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कूड़ा गिराने को लेकर दूसरी बार पीटे गए पालिका कर्मी
कूड़ा गिराने को लेकर यह दूसरी बार नगर पालिका कर्मियों की पिटाई हुई है। आठ माह पूर्व उसरा गांव के युवकों ने कूड़ा गाड़ी के चालकों की पिटाई की थी। साल भर में यह दूसरी घटना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें