फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जालसाजों ने मजदूर के खाते से उड़ाए 90 हजार रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
जालसाजों ने मजदूर के खाते से उड़ाए 90 हजार रुपये
विज्ञापन

बरहज। क्षेत्र के गोपवापार निवासी और मजदूर रामबहादुर चौहान के खाते से जालसाजों ने दोबारा ट्रांजेक्शन कर 90 हजार रुपये उड़ा दिया। जानकारी होने पर मजदूर के होश उड गए। उसने पुलिस से गुहार लगाई है। मजदूर का कहना है कि उसने घर बनवाने के लिए एक-एक रुपये खाते में जमा किया था।
विज्ञापन

गोपवापार निवासी रामबहादुर चौहान पुत्र स्व.स्वामीनाथ चौहान मजदूरी कर परिवार का खर्च चलाता है। उसका कहना है कि नगर स्थित सेंट्रल बैंक में चालू खाता है। दिहाड़ी से अर्जित मजदूरी से रकम बचाकर खाते में करीब 90 हजार रुपये जमा किया था। रविवार की रात करीब 12 बजे मोबाइल पर खाते से एक रुपये निकालने का मैसेज प्राप्त हुआ। वह जब तक कुछ समझ पाता 25 मिनट बाद जालसाजों ने दोबारा ट्रांजेक्शन कर खाते से 90 हजार रुपये उड़ा दिए। रामबहादुर का कहना है कि बैंक के आलाधिकारी थाने में शिकायत करने की बात कह रहे हैं, जबकि पुलिस साइबर क्राइम का मामला बताते हुए पल्ला झाड़ रही है। इस संबंध में इंस्पेक्टर टीजे सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है। पता कराता हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें