फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मरीज की मौत के बाद रास्ता जाम किया

विज्ञापन
विज्ञापन
मरीज की मौत के बाद रास्ता जाम किया
विज्ञापन

गौरी बाजार। कस्बे के एक निजी अस्पताल में बृहस्पतिवार को महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। महिला के परिजनों इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। उनकी और अस्पताल के स्टाफ के बीच मारपीट हो गई। इसमें छह लोग घायल हो गए। इससे गुस्साएं लोगों ने गौरी बाजार-हाटा मार्ग पर जाम लगा कर अस्पताल संचालक और डॉक्टर पर मुकदमा दर्ज करने की मांग करने लगे। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने का आश्वासन देकर उन्हें शांत कराया। इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
क्षेत्र के गुलरिया बाजार निवासी दीपक कुमार की पत्नी गुंजा देवी (26) गर्भवती थीं। परिजन सोमवार को सीएचसी गौरी बाजार में गुंजा देवी को भर्ती कराएं। वहां से मंगलवार की सुबह महिला को लेकर हाटा रोड स्थित एक प्राइवेट अस्पताल ले गए। स्थिति गंभीर होने पर बृहस्पतिवार की सुबह परिजन उसे फिर सीएचसी ले गए। आरोप है कि चिकित्सकों के ध्यान न देने पर महिला को पुन: प्राइवेट अस्पताल लेकर पहुंचे तो चिकित्सकों ने उसे गोरखपुर के लिए रेफर कर दिया। बीच रास्ते में महिला की मौत हो गई। घटना से गुस्साएं परिजन शव को लेकर अस्पताल पर पहुंचे और हंगामा करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी बीच चिकित्सक के समर्थकों से मारपीट होने लगी। यह देख चिकित्सक मौके से हट गए। घटना में मृतका के पति दीपक कुमार नारायण, मंगल, सुनील पिंटू सहित छह लोग घायल हो गए। परिजनों ने सड़क जाम कर कार्रवाई की मांग की। मौके पर पहुंची पुलिस ने समझाकर मामला शांत कराया और अस्पताल को सील कर दिया। प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार पांडेय ने बताया कि मृतका के पति दीपक कुमार ने आशा कार्यकर्ता और चिकित्सकों के खिलाफ तहरीर दी है। मामले में आशा कार्यकर्ता, अज्ञात चिकित्सकों पर उपचार में लापरवाही बरतने के आरोप और एससी-एसटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें