फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गहने उड़ाने की आरोपित दो महिलाओं को जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
गहने उड़ाने की आरोपित दो महिलाओं को जेल
विज्ञापन

मईल। स्थानीय चौराहे पर एक ज्वैलर्स की दुकान पर नकली और खराब गहने देकर असली गहने उड़ाने की आरोपित दो महिलाओं को बृहस्पतिवार को जेल भेज दिया गया। दोनों के खिलाफ दुकानदार की तहरीर पर मईल थाने की पुलिस ने केस दर्ज किया है।
पनिका बाजार गांव निवासी अरविंद वर्मा की मईल चौराहे पर सोना-चांदी की दुकान है। दुकानदार का आरोप है कि दोनों महिलाएं तीन दिन पहले नकली, पुरानी बालियां और टूटे-फूटे गहने देकर नया मंगल सूत्र लेकर चली गई थी। दुकानदार जब पुराने गहने को गलाने के लिए भेजा तो पता चला कि वह नकली है। यह जानकार दुकानदार सन्न रह गया और महिलाओं की तलाश करने लगा। तभी बुधवार की शाम को पुन: महिलाएं दुकान पर पहुंच कर लाकेट व अन्य गहना मांगने लगीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभी दुकानदार गहना दिखा रहा था कि महिलाएं उसके बदले में टूटे-फूटे गहना देकर बदलने की बात कहीं। दुकानदार ने महिलाओं को पहचान लिया। उसके बाद पुलिस को सूचना दी। इसकी जानकारी होते ही आसपास के दुकानदारों की भीड़ इकट्ठा हो गई। पहुंची पुलिस ने महिलाओं को हिरासत में लेकर कर थाना लाई। इस संबंध में थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि महिला की पहचान बिहार प्रांत के सीवान जनपद के लक्ष्मीपुर गांव निवासी अनीता देवी व सविता देवी के रूप में हुई। दोनों पर फर्जीवाड़ा करने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें