लार थाना क्षेत्र के एक गांव की घटना, आरोपी के खिलाफ दी तहरीर
संवाद न्यूज एजेंसी
लार। प्रेमी द्वारा शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने मामला प्रकाश में आया है। पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।
लार थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती ने पुलिस को दी तहरीर में बताया है कि गांव का एक युवक उस से लंबे समय से प्रेम करता है। वह काफी समय से मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा। वादे के मुताबिक हमने शादी करने को कहा तो शादी करने से मना करने लगा। इस संबंध में युवती ने रविवार को थाने पहुंचकर आरोपी युवक के खिलाफ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने की तहरीर दी है। पुलिस प्रकरण की जांच में जुटी हुई है। इस बाबत प्रभारी एसओ राम गिरीश चौहान ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।