सलेमपुर। पत्नी को हर्जा-खर्चा न देने पर कोर्ट के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने शनिवार को सिसवा दीक्षित गांव के अंकित की चल अचल संपत्ति कुर्क कर ली। कोतवाली क्षेत्र के सिसवा दीक्षित गांव के रहने वाले अंकित गौड़ की पत्नी का पारिवारिक विवाद न्यायालय में चल रहा है। पत्नी ने हर्जा खर्चा के लिए कोर्ट में अपील की थी। न्यायाधीश ने दोनों पक्ष के सुनने के बाद पति अंकित पर हर्जा-खर्चा लगाया था। तय तिथि पर जब खर्चा नहीं जमा किया तो न्यायालय में उसके सभी चल अचल संपत्ति को कुर्क करने का आदेश दिया।
कोतवाली के दरोगा नितिन साहू ने शनिवार को उसके घर पहुंचकर चल अचल संपत्ति को कुर्क कर ली। प्रभारी कोतवाल दीपक कुमार ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर कुर्क की कार्रवाई की गई है। संवाद