फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: अधेड़ का शव मिला, हत्या का आरोप

Sun, 06 Apr 2025 12:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी देसही देवरिया। रामपुर हिरामन गांव में शनिवार की सुबह अधेड़ का शव मिलने से खलबली मच गई। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने शव की शिनाख्त राजेंद्र प्रसाद (52) के रूप मेंं की।
विज्ञापन

परिजनों ने पुलिस को तहरीर देकर हत्या का आरोप लगाया है। सीओ सिटी संजय रेड्डी ने परिजनों और ग्रामीणों से पूछताछ की। रामपुर कारखाना क्षेत्र के रामपुर हिरामन गांव के राजेंद्र प्रसाद का शव सुबह करीब पांच बजे देख लोगों ने शोर मचाया।
मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। जानकारी होने पर घर वालों ने पहुंचकर शव की पहचान की। शव को घर ले जाकर दाह-संस्कार की तैयारी करने लगे।
इसी बीच राजेंद्र की बेटी सरिता ने डायल 112 पुलिस को फोन कर पिता की हत्या करने का आरोप लगाया। इसके बाद पहुंची थाने की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ सिटी संजय रेड्डी ने कहा कि परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें