फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवरिया में छह की हत्या:सूचना मिलते ही प्रमुख सचिव गृह और स्पेशल डीजी कानून व्यवस्था मौके पर पहुंचे,लिया जायजा

Mon, 02 Oct 2023 04:42 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया।

सार

जमीनी विवाद में पूर्व जिला पंचायत सदस्य की हत्या के बाद एक ही परिवार के 5 लोगों की हत्या कर दी गई। दूसरे परिवार में पति-पत्नी, दो बेटियों और बेटे का गला काटा गया, गोली मारी गई, ईंट से सिर कूच दिए।
विज्ञापन
देवरिया पहुंचे अधिकारी - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देवरिया जिले में रुद्रपुर कोतवाली के फतेहपुर के लेहड़ा टोला में हुई छह लोगों  की हत्या की जांच के लिए सोमवार की दोपहर में प्रमुख सचिव गृह संजय प्रसाद और स्पेशल डीजी कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार हेलीकाप्टर से पुलिस लाइन पहुंचे। वहां से वह लेहड़ा टोला के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन


घटनास्थल पर उन्होंने निरीक्षण किया। सत्यप्रकाश दुबे के घर के अंदर भी पहुंचकर उन्होंने निरीक्षण किया। जबकि पूर्व जिला पंचायत सदस्य की हत्या के मामले की जानकारी ली। उन्होंने घटना में शामिल सभी आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का निर्देश दिया और विवाद के भी जांच का निर्देश दिया। पुलिस चौदह लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

बता दें कि मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को मौके पर पहुंचकर पीड़ित परिवार को हर संभव सहायता करने के निर्देश दिए थे। इसके साथ ही कमिश्नर/आईजी को त्वरित और कठोर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने देवरिया जिले में हुई घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।
विज्ञापन


उन्होंने घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर जिला प्रशासन के अधिकारियों को उनके समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है।

इसे भी पढ़ें: गोलियों की तड़तड़ाहट... सुबह-सुबह एक मर्डर के बदले पांच कत्ल, खौफनाक था मंजर, देवरिया कांड की इनसाइड स्टोरी
विज्ञापन


ये है पूरा मामला
जमीनी विवाद में पूर्व जिला पंचायत सदस्य की हत्या के बाद एक ही परिवार के 5 लोगों की हत्या कर दी गई। दूसरे परिवार में पति-पत्नी, दो बेटियों और बेटे का गला काटा गया, गोली मारी गई, ईंट से सिर कूच दिए। हमलावर इतने बेरहम हो चुके थे कि उन्होंने 8 साल के बच्चे तक को नहीं छोड़ा। उस बच्चे पर कई वार किए और उसे मरा समझकर छोड़ गए।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें