फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचआईवी, टीबी व रक्तदान जागरूकता के लिए विद्यालयों में हुई पोस्टर प्रतियोगिता

विज्ञापन
विज्ञापन
एचआईवी, टीबी व रक्तदान जागरूकता के लिए विद्यालयों में हुई पोस्टर प्रतियोगिता
विज्ञापन

देवरिया। आजादी के न्यू इंडिया 75 अमृत महोत्सव के तहत दो इंटर कालेज तथा एक महाविद्यालय में एचआईवी, टीबी एवं रक्तदान के प्रति जागरूकता के लिए बुधवार को पोस्टर प्रतियोगिता हुई। इसमें 250 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया जाएगा।
जनपद में एचआईवी, टीबी और रक्तदान के प्रति युवाओं को जागरूक करने के लिए सीएमओ डॉ. आलोक पांडेय के निर्देशन में कार्यक्रम चलाया जा रहा है। प्रथम चरण में राजकीय इंटर कालेज, महाराजा अग्रसेन इंटर कालेज तथा बहादुर यादव मेमोरियल स्नातकोत्तर महाविद्यालय भटनी को चयनित किया गया है। जीआईसी में आयोजित कार्यक्रम में बच्चों ने अपनी प्रतिभा दिखाई और पोस्टर बनाए। प्रधानाचार्य पीके शर्मा ने कहा कि युवाओं को रक्तदान से जोड़ना बहुत जरूर है। इस तरह की प्रतियोगिता स्कूलों में कराना जरूरी है, जिससे रक्तदान के प्रति गलतफहमी दूर हो और बढ़-चढ़कर प्रतिभाग कर सकें। उपेंद्र तिवारी ने एचआईवी, टीबी व रक्तिदान के बारे में छात्रों को विस्तृत जानकारी दी। महाराजा अग्रसेन इंटर कालेज में
विज्ञापन
विज्ञापन

छात्रों ने एचआईवी के बारे में पोस्टर बनाया। एचआईवी, टीबी समन्यवक चंद्र प्रकाश त्रिपाठी ने कहा कि एचआईचवी से बचा जा सकता है। यह चार कारणों से होता है। किसी कारण से किसी को यह बीमारी हो भी जाती है तो उसे दवा से बचाया जा सकता हैं। इससे बचने के लिए शरीर की इम्युनिटी पावर ठीक रखनी होगी। प्रधानाचार्य गोपाल कृष्ण शुक्ल ने कहा कि युवाओं में एचआईवी के प्रति सही और पूरी जानकारी हो तो इस बीमारी से बचा जा सकता है। बहादुर यादव मेमोरियल स्नातकोत्तर महाविद्यालय भटनी में प्राचार्य डॉ. विनोद कुमार यादव ने कहा कि एचआईवी, टीबी एवं रक्तदान के बारे में जानकारी समाज के सभी लोगों को विस्तृत रूप से बताई जाए, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग लाभान्वित हो सकें। कार्यक्रम की मानीटरिंग जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. आरपी यादव ने की।
इस दौरान एसके मौर्या, राहुल तिवारी, एस पाठक, बृजेश तिवारी, अफजल, विजय मिश्र, सद्दाम, श्याम यादव, सुमन दीक्षित, जनार्दन, स्वाति जायसवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें