एक व्यक्ति की रिपोर्ट आई कोरोना पॉजिटिव, 14013 लोगों को लगा टीका
देवरिया। बुधवार को आई रिपोर्ट में एक व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव मिला। जनपद में अब तक 20213 लोग पॉजिटिव हो चुके हैं। 19993 लोग स्वास्थ्य हुए हैं। जिले में एक्टिव केस एक है। जबकि 219 लोग काल के गाल में समा गए हैं। सीएमओ डॉ. आलोक पांडेय ने कहा कि जिले में कोविड संक्रमण कम हुआ है। एक व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। संक्रमण रोकने के लिए टीमें सक्रिय हैं। जांच कराई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि सावधानी आवश्यक है। उन्होंने मॉस्क, सैनिटाइजर व सोशल डिस्टेंसिंग का पालन तथा वैक्सीन लगवाने की अपील की है।
दूसरी ओर बुधवार को जिले में 76 केंद्रों पर टीकाकरण हुआ। लक्ष्य 14360 के सापेेक्ष 14013 लोगों को टीका लगाया गया। इन केंद्रों पर 18 से 44 वर्ष के 9350 व 814 बुजुर्गों, 45 वर्ष के ऊपर के 2197 लोगों को प्रथम तथा 1652 को वैक्सीन की द्वितीय डोज दी गई।