फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: दोहरे हत्याकांड में 25 हजार रुपये के इनामी आरोपी को पुलिस ने दबोचा

Mon, 09 Jun 2025 12:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

खुखुंदू। बरवां उपाध्याय गांव में चार माह पहले हुए चर्चित दोहरे हत्याकांड में फरार चार इनामी हत्यारोपियों में एक 25 हजार रुपये के इनामी बृजेश यादव को पुलिस ने रविवार को नर्सरी चौराहा के पास से गिरफ्तार कर लिया।
उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया। जबकि तीन आरोपी अब फरार चल रहे हैं।
एसपी विक्रांत वीर ने वारदात में फरार चल रहे चारों हत्यारोपियों पर दो सप्ताह पहले 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।
सीओ सलेमपुर दीपक शुक्ला ने बताया कि इंस्पेक्टर कल्याण सिंह सागर को मुखबिर से सूचना मिली कि बरवां उपाध्याय गांव का रहने वाला इनामी हत्यारोपी बृजेश यादव नर्सरी चौराहे पर घूमते दिखा है। मौके पर इंस्पेक्टर मयफोर्स पहुंचे तो वह भागने लगा। उसे दौड़ाकर पकड़ लिया गया।
विज्ञापन

बता दें कि, बरवां उपाध्याय गांव में छह फरवरी की रात बाइक तेज चलाने से मना करने पर गांव के ही कुछ लाेगों ने 50 वर्षीय दिनेश गुप्ता की पीट-पीटकर हत्या कर दी थी।
जबकि तारकेश्वर गुप्ता, राजू गुप्ता, राजन कुशवाहा, अभिषेक गुप्ता, राहुल गुप्ता, जयप्रकाश गुप्ता और विशाल को घायल कर दिया था। गंभीर रूप से घायल तारकेश्वर गुप्ता की एक सप्ताह बाद लखनऊ में इलाज के दौरान मौत हो गई थी।
इसके बाद वैश्य समाज और व्यापारी संगठनों में आक्रोश पनप गया था। पुलिस ने इस मामले में पहले गांव के राम गणेश यादव, उसके चारों बेटे मनीष यादव, मुकेश यादव, विनय यादव, विशाल यादव और रिश्तेदार अनिल यादव को जेल भेज चुकी है।
विज्ञापन

पुलिस की जांच में गांव के ही चार और हत्यारोपियों का नाम केस में बढ़ाया था। इनमें अमर यादव, बृजेश यादव, दीपक यादव और अमरनाथ पांडेय का नाम शामिल है।
पुलिस और एसओजी टीम इनकी गिरफ्तारी के लिए लगी थी। जब सफलता नहीं मिली तो एसपी विक्रांत वीर ने 21 मई को चारों हत्यारोपियों की गिरफ्तारी के लिए 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें