किसानों को 72 घंटे के अंदर गेहूं खरीद का भुगतान करें:डीएम
देवरिया। जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन ने मंगलवार को कैंप कार्यालय पर गेहूं क्रय के प्रगति की समीक्षा बैठक ली। उन्होंने क्रय एजेंसियों के प्रतिनिधियों व अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी क्रय केन्द्रों को पूरी तरह क्रियाशील कर गेहूं क्रय किया जाए।
गेहूं क्रय का भुगतान प्रत्येक दशा में 72 घंटे के अंदर किसानों को कर दिया जाए। इसमें किसी भी प्रकार की बहानेबाजी नहीं होनी चाहिए। इसके साथ ही गेहूं क्रय में संसाधनों की कोई कमी न हो।इस अवसर पर एआर कोआपरेटिव एसके मौर्या सहित अन्य क्रय एजेंसियों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।