सड़क हादसे में पान-मसाला व्यवसायी की मौत
देसही देवरिया। महुआडीह थानाक्षेत्र के सेखौना गांव के पास शनिवार को सड़क हादसे में घायल पान व्यवसायी की मौत हो गई। सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
महुआडीह थानाक्षेत्र के धनौती रजडीहा गांव के इंद्रजीत चौरसिया (55) बाइक से फेरी लगाकर क्षेत्र में दुकानों पर पान-मसाला सप्लाई करते थे। शनिवार को किसी काम से वह बाइक से देवरिया जा रहे थे। क्षेत्र के सेखौना गांव के पास पशु उनकी बाइक से टकरा गया। वह गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे घर के लोग उन्हें जिला अस्पताल ले गए। गंभीर हालत देख डॉक्टरों ने मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। मेडिकल कालेज में इलाज के दौरान उनकी हालत बिगड़ गई और रेफर कर दिया गया। रास्ते में उनकी मौत हो गई। जानकारी मिलते ही घर में कोहराम मच गया। परिजन शव लेकर जिले पर पहुंचे। कोतवाली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पति की मौत से पत्नी बदहवास हैं। वहीं दोनों बेटों रमेश चौरसिया, राजू चौरसिया का रो-रोकर बुरा हाल है। महुआडीह एसओ कवींद्र नाथ सिंह ने बताया कि उन्हें हादसे की जानकारी नहीं मिल पाई।