फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सदर ब्लॉक के निरीक्षण के दौरान डीएम ने दो ग्राम सचिवों का वेतन रोका, एक को निलंबित किया

विज्ञापन
विज्ञापन
सदर ब्लॉक के निरीक्षण के दौरान डीएम ने दो ग्राम सचिवों का वेतन रोका, एक को निलंबित किया
विज्ञापन

देवरिया। जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन ने मंगलवार को सदर ब्लॉक कार्यालय का निरीक्षण किया। तीन ग्राम विकास अधिकारियों की लापरवाही सामने आई। इसमें दो का वेतन रोकने और एक को निलंबित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीएम ने पूरे कार्यालय परिसर, कार्यालय पटल का निरीक्षण कर कार्य प्रगतियों को जाना एवं साफ सफाई की व्यवस्था के साथ ही अभिलेखों को सुव्यवस्थित ढंग से रखे जाने का निर्देश दिया। एडीओ पंचायत कार्यकक्ष के निरीक्षण के दौरान आलमारियों को खुलवा कर देखा। कक्ष में खराब पडे़ पंखे व लाइट को भी बनवाने को कहा। इस कक्ष में बंद एक आलमारी के संबंध में बताया गया कि इसमें ग्राम विकास अधिकारी उदित नारायण ने अभिलेख रखे हैं। उनका स्थानांतरण बनकटा ब्लाक में हो चुका है। वह अभी चार्ज नहीं दिए हैं। जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त की। सेक्रेटरी को निलंबित करने तथा आरोप पत्र देने का निर्देश डीडीओ श्रवण कुमार राय को दिया। लेखा पटल के निरीक्षण में उन्होंने आय-व्यय पंजिका का निरीक्षण किया। पंजिका को अपडेट रखने को कहा। उन्होंने मनरेगा सेल, कंप्यूटर कक्ष, एपीओ कार्यकक्ष सहित पूरे ब्लाक परिसर का निरीक्षण किया। प्रधानमंत्री आवास ग्रामीण एवं मुख्यमंत्री आवास योजना के कार्य प्रगतियों का भी जायजा लिया। दो ग्राम विकास अधिकारी ओम प्रकाश गुप्ता एवं शकुंतला देवी के कार्य असंतोषजनक पाए गए। उनका वेतन रोकने का निर्देश दिया। सामुदायिक शौचालय निर्माण के प्रगति के बारे में बताया गया कि 96 सामुदायिक शौचालय बनने हैं। 86 जगहों पर कार्य संचालित है, जिसमें 78 पूर्ण कर लिए गए हैं। आठ पर कार्य चल रहा है। 57 सामुदायिक शौचालय को स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को उसके संचालन व देखरेख के लिए हैंडओवर कर दिया गया है। निरीक्षण के दौरान प्रभारी बीडीओ कृष्णकांत राय ब्लाक परिसर सहित सभी कार्य पटलों की स्थिति से अवगत कराते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें