फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण बढ़ा, एक व्यक्ति मिला पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना संक्रमण बढ़ा, एक व्यक्ति मिला पॉजिटिव
विज्ञापन

देवरिया। जनपद में कोरोना संक्रमण बढ़ने लगा है। शुक्रवार तक एक भी सक्रिय केस नहीं था, लेकिन शनिवार को एक व्यक्ति की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद प्रशासन तथा स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है।
जिले में अब तक 20211 लोग पॉजिटिव हो चुके हैं। 19991 लोग स्वस्थ हो गए हैं। जिले में एक्टिव केस एक है। अब तक 219 लोगों की मौत हुई है। सीएमओ डॉ. आलोक पांडेय ने बताया कि जनपद में एक व्यक्ति की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। इसकी रोकथाम के प्रयास किए जा रहे हैं। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में जांच कराई जा रही है। कहा कि कोविड खत्म नहीं हुआ है, इसे लेकर सावधानी बरतने की जरूरत है। बिना मॉस्क के बाहर न निकलें। सोशल डिस्टेंसिंग सहित कोरोना के नियमों का पालन करें। उन्होंने लोगों से टीका लगवाने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

14258 लोगों को लगा कोरोना से बचाव का टीका
देवरिया। जनपद में टीकाकरण कार्य तेजी से चल रहा है। वैक्सीनेशन को लेकर लोग जागरूक हुए हैं। केंद्रों पर टीका लगवाने के लिए भीड़ लग रही है। जिला अस्पताल में विदेश जाने वालों की टीका लगवाने के लिए लंबी कतार रही। टीका लगाने को लेकर हो-हल्ला भी हुआ। यहां जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से लोग पहुंच रहे हैं। शनिवार को 153 केंद्रों पर टीकाकरण कार्य हुआ। कुछ केंद्रों पर प्रथम तो कुछ स्थानों पर दोनों डोज लगा। इन केंद्रों पर लक्ष्य 16350 के सापेक्ष 14258 लोगों को टीका लगा। इसमें युवा नौ, व 45 वर्ष के ऊपर के दो लोगों को वैक्सीन का प्रथम तथा 14247 लोगों को द्वितीय डोज दी गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें