फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोआबा में डेंगू की दस्तक, दो मरीज मिले, निजी अस्पताल में चल रहा उपचार

विज्ञापन
विज्ञापन
दोआबा में डेंगू की दस्तक, दो मरीज मिले, निजी अस्पताल में चल रहा उपचार
विज्ञापन

रुद्रपुर। दोआबा में पानी घटने के साथ लोगों की दुश्वारियां बढ़ने लगी हैं। डेंगू के दो मरीज मिलने से हड़कंप मचा है। दोनों मरीजों का उपचार निजी अस्पताल में चल रहा है। दोनों पीड़ित दूसरे प्रांत से अपने गांव को लौटे हैं। जलभराव कम होने के बाद बुखार के मरीज बढ़ रहे हैं। शनिवार को सीएचसी सहित निजी अस्पतालों में बुखार से पीड़ित मरीज अधिक रहे।
एकौना गांव के ब्रजेश कुमार गौड़ (27) गुजरात में रहकर मजदूरी करते हैं। बुखार होने पर वह एक सप्ताह पहले घर को लौटे। जांच में डेंगू की पुष्टि हुई। उनका उपचार एक निजी अस्पताल में चल रहा है। बैदा गांव के जयकिशुन चौहान मुंबई में एक माह से बुखार से पीड़ित बताए जा रहे हैं। चार दिन पहले घर आने पर परिजनों ने जांच कराई तो डेंगू की पुष्टि हुई। बैदा गांव में कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर में भी कई लोग पॉजिटीव मिले थे। एकौना और बैदा गांव में डेंगू के मरीज मिलने के बाद ग्रामीणों में दहशत है। वहीं स्वास्थ्य विभाग डेंगू के मरीज पाए जाने की सूचना से बेखबर बता रहा है। गांव के लोगों ने स्वास्थ्य विभाग से छिड़काव और डेंगू से बचाव को टीम भेजने की मांग की है। इस बाबत सीएचसी अधीक्षक डॉ. एसके राव ने कहा कि डेंगू का मरीज मिलने की सूचना नहीं थी। दोनों गांवों में एहतियात के तौर पर सभी उपाय कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसीएमओ ने सीएचसी का किया निरीक्षण
रुद्रपुर। एसीएमओ डॉ. सुरेंद्र चौधरी ने शनिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल के ओपीडी में आए मरीजों का हाल जाना। चिकित्सकों से बुखार से पीड़ित मरीजों की औसत संख्या के बारे में पूछताछ की। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं के संचालन की प्रगति भी जानी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें