जनपद में नहीं मिला कोरोना का केस, तीन पॉजिटिव केस को प्रदेश स्तर से किया गया अन्य जनपद ट्रांसफर
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। सोमवार को आई रिपोर्ट में एक भी व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव नहीं मिला। इसके बावजूद स्वास्थ्य विभाग सतर्क है। तीन पॉजिटिव केस जो अन्य जनपद के थे उसे प्रदेश स्तर से संबंधित जिले को ट्रांसफर कर दिया गया है।
जनपद में अब तक पॉजिटिव हुए लोगों की संख्या 20,210 हो चुके हैं। वहीं 19,991 लोग स्वस्थ हुए हैं। जिले में एक भी एक्टिव केस नहीं है। जबकि 219 लोगों की मौत हो चुकी है। सीएमओ डॉ. आलोक पांडेय ने कहा कि जिले में सोमवार को कोरोना का एक भी मरीज नहीं मिला। तीन पॉजिटिव केस को प्रदेश स्तर से अन्य जनपद को ट्रांसफर कर दिया गया है। इसके बाद भी संक्रमण रोकने के लिए टीम लगाई गई हैं। जांच कराई जा रही हैं। उन्होंने मॉस्क लगाने, सैनिटाइजर व सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने तथा वैक्सीन लगवाने की लोगों से अपील की गई है।
7,295 लोगों को लगा कोरोना से बचाव का टीका
देवरिया। जनपद में टीकाकरण कार्य चल रहा है। इसे लेकर लोग जागरूक हुए हैं। केंद्रों पर लोग बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं। जिला अस्पताल केंद्र पर लोगों की लंबी कतार लग रही है। शनिवार को जिले में 72 केंद्रों पर टीकाकरण हुआ। लक्ष्य 7,940 के सापेेक्ष 7,295 लोगों को टीका लगाया गया।