फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: राज्य स्तरीय कुश्ती में बंजरिया की बेटी नेहा ने फिर जीता सोना

Tue, 10 Feb 2026 12:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
तरकुलवा (देवरिया)। बंजरिया गांव के एक सामान्य परिवार की बेटी नेहा गुप्ता ने वाराणसी में चल रही अंडर 17 राज्य स्तरीय महिला कुश्ती के 65 किलो भार वर्ग में एक बार फिर गोल्ड मेडल जीत लिया है। सोमवार को उसने बागपत की पहलवान वंशिका को पटखनी देकर यह उपलब्धि हासिल की।
विज्ञापन

नेहा ने पिछले साल भी स्टेट लेवल कुश्ती में स्वर्ण पदक जीतकर जिले का गौरव बढ़ाया था। अब वह राष्ट्रीय स्तर की कुश्ती प्रतियोगिता में अपना दम दिखाएगी। पथरदेवा विकास खंड के बंजरिया गांव के रहने वाले अनिरुद्ध गुप्ता खेती कर अपना परिवार चलाते हैं। उनकी तीन बेटियां और एक बेटे में नेहा सबसे छोटी है। बचपन से ही कुश्ती में उसकी दिलचस्पी है।
उसने अपने हौसले के आगे अभाव को कभी आड़े नहीं आने दिया और वह कामयाबी का परचम लहरा दिया। नेहा ने प्रदेश कुश्ती एसोसिएशन द्वारा वाराणसी में आयोजित अंडर 17 महिला कुश्ती प्रतियोगिता के 65 किलो भार वर्ग में उसने प्रतिद्वंदी वागपत की पहलवान वंशिका को काला जंग दाव से चित कर इतिहास रच दिया। इसके पूर्व उसने अपने तीन प्रतिद्वंदी पहलवानों को आसमान दिखाकर फाइनल राउंड में जगह बनाया था। राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में गोल्ड जीतने के साथ ही उसका चयन राष्ट्रीय स्तर की कुश्ती के लिए हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें