फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेम विवाह करने वाली बेटी की हत्या का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रेम विवाह करने वाली बेटी की हत्या का आरोप
विज्ञापन

ससुर की तहरीर पर महिला के पिता, चाचा और भाई समेत चार पर केस दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
बरहज। मौना गढ़वा गांव में बुधवार शाम कुछ लोगों ने धारदार हथियार से शौच को ज्योति पत्नी ज्ञानचंद राजभर की हत्या कर दी। हत्या के आरोप पुलिस ने मृत महिला के पिता समेत चार केस दर्ज किया है। कुछ माह पूर्व ज्योति ने घर से भागकर गांव के ही ज्ञानचंद से प्रेम विवाह किया था। इससे घर वाले नाराज थे।
हत्या के मामले में ज्योति के ससुर शंभू राजभर ने तहरीर दी थी। इस पर मृतका के पिता सत्यनारायण उर्फ सत्तन, चाचा राजनाथ, भाई गोलू और भोलू के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार, ज्योति गांव के ज्ञानचंद से छह माह पूर्व घरवालों की बिना रजामंदी के विवाह कर लिया था। घरवालों को गांव में ही बेटी को बहू के रूप में देखना रास नहीं आया। यह जानकारी इंस्पेक्टर टीजे सिंह ने दी। कहा, मामले में कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गुप्ती से की गई हत्या
क्षेत्र के मौना गढ़वा में ज्योति का कत्ल गुप्ती से घोंपकर किया गया। पुलिस सूत्रों की मानें तो हत्यारोपियों ने ज्योति के सीने, कमर सहित पांच जगहों पर वार किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें