जहर पीने से मां-बेटे की मौत के मामले हत्या का मुकदमा दर्ज
बरहज। क्षेत्र के कटइलवा गांव में बुधवार की रात रंगीता देवी और उसके छह वर्षीय दिव्यांग पुत्र शिवराज की मौत के मामले में पुलिस ने शुक्रवार को मृतका के भाई बलिया जिले के हर्दिया निवासी रितेश की तहरीर पर पर सास शनिचरा देवी, ससुर रमेश, देवरानी और एक अन्य के खिलाफ हत्या सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
कटइलवा गांव निवासी आनंद की पत्नी रंगीता बुधवार की देर रात पहले अपने तीनों बच्चों को जहर पिलाने के साथ स्वयं भी जहर पी लिया था। जिसमें रंगीता देवी और शिवराज की मौत हो गई थी। मां और बेटे का कटइलवा मुक्तिपथ पर दोनों का दाह-संस्कार किया गया। मृतका के भाई ने ससुरालियों पर जहर पिलाकर मार डालने का आरोप लगाया है। इंस्पेक्टर जयंत कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर हत्या का केस दर्ज किया गया है। मामले की जांच कराई जा रही है।